45 गायों की मौत के बाद हडक़ंप

45 गायों की मौत के बाद हडक़ंप
February 08 02:16 2023

बंसीवाला गौशाला फूसगढ़ रोड

रनाल। सीएम सिटी जिले में साथ बंसीवाला गौशाला फूसगढ़ रोड 45 गायों की मौत के बाद हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोशाला में चारा खाने के बाद गायों की तबियत बिगड़ी और 45 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही 32/33 सेक्टर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया।

जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान राकेश ने बताया कि रोज की तरह वह घास मंडी से गायों का चारा मंगवाते थे। करनाल घास मंडी से चारा यूपी से आता है। उसी चारे को गौशाला में भेजा था। मंडी में महेन्द्र नाम का आढ़ती है। उसी से गौशाला में गायों के लिए चारा आता है। कल शाम को भी वहीं से 80 किवंटल चारा लाया गया था और रात को सेवादारों ने उसी चारे को इन गायों को डाला था। सुबह जब देखा तो सभी गाय मरी हुई थी।

वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ रामफल ने बताया कि गायों की मौत कैसे हुई। यह जानकारी तो डॉक्टरों की टीम ही बता पाएगी। जिन्हें सूचित कर दिया है। सभी गायों को उठाकर पशु अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। जहां पर डॉक्टर मौत के कारणों का खुलासा करेंगे। वही चारे सैंपल को लेकर कृषि विभाग को भी सूचित कर दिया गयापुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles