10 साल तक लूटने वाले भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र भ्रष्टाचार की बात कर रहे: डॉ अरविंद शर्मा

10 साल तक लूटने वाले भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र भ्रष्टाचार की बात कर रहे: डॉ अरविंद शर्मा
June 05 06:03 2022

रोहतक। डॉ अरविंद शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि हुड्डा जैसे लुटेरों को तो ओम प्रकाश चौटाला की तरह जेल में होना चाहिए। अपशब्द का इस्तेमाल करने शर्मा ने मुख्यमंत्री पर भी जुबानी हमला बोला। मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में अपशब्दों का इस्तेमाल करने को उन्होंने सीएम को नसीहत दे डाली।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बहुत संपन्न प्रदेश है और ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। इसलिए मुख्यमंत्री को सोच समझ कर बात करनी चाहिए।

देश को 10 साल तक लूटने वाले लुटेरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। इनको तो ओमप्रकाश चौटाला की तरह जेल के अंदर होना चाहिए। पता नहीं सरकार इतनी ढीली क्यों चल रही है, सरकार को सख्ती अपनाते हुए भूपेंद्र हुड्डा को जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा की भूपेंद्र हुड्डा कुर्सी के चारों तरफ तो चक्कर काट सकते हैं लेकिन अब कुर्सी उन्हें मिलने वाली नहीं है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles