प्रवेश गाबा के सहारे भाजपा ने लगाई पंजाबी तबके में सेंध

प्रवेश गाबा के सहारे भाजपा ने लगाई पंजाबी तबके में सेंध
March 02 16:47 2025

करनाल। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबी समुदाय मेें जोरदार सेंंध लगाई हैं। इस मिलेनियम के शुरूआती दौर से पंजाबी समुदाय की आवाज उठाने वाले हरियाणा पंजाबी युवा फ्रंट के संस्थापक रहे प्रवेश गाबा ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी केे समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवेश गाबा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को फायदा मिलेगा। प्रवेश गाबा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। यहां उल्लेखनीय है कि प्रवेश गाबा के पिता देशराज गाबा प्रदेश में पंजाबी समुदाय की आवाज बने। शुरूआती दौर में पंजाबी समुदाय के लिए देश राज गाबा ने संषर्ष किया। वह करनाल से नगर निगम के पार्षद बने। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। प्रवेश गाबा शुरू में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे। वह हरियाणा मेडीकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने एम आर के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने स्वतंत्रता सैनानी मदन लाल खुराना के सम्मान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने करनाल में पंजाबी धर्मशाला के लिए लड़ाई लड़ी। प्रवेश गाबा ने प्रदेश में मेडीकल सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने करनाल में पांच सौ से अधिक फ्री मैडीकल कैंप लगाए । शहर में समाज सेवी प्रवेश गाबा शहर की अधिकतर संस्थाओं के साथ जुडे हुए हैं। शहर में जब केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व सीएम मनोहर लाल करनाल में पहली बार चुनाव लडऩे के लिए आए थे। उस समय उन्होंने तथा उनके पिता देया राज गाबा ने मनोहर लाल की पूरी मदद की थी। पंजाबी समुदाय के अधिकारों को लेकर प्रदेश में लड़ाई उस समय उनके परिवार ने लड़ाई शुरू की थी जब प्रदेश में पंजाबी समुदाय की आवाज दबी हुई थीं। किसी ने यह नहीं सोचा था कि पंजाबी समुदाय का कोई सीएम बन सकता हैं। प्रवेश गाबा ने बताया कि भाजपा के साथ मिल कर वह लोगों के भले के लिए काम करेंगे। प्रवेश गाबा के परिवार को पंजाबी समुदाय के साथ छत्तीस बिरादरी के लिए लड़ाई लडऩे वालों में गिना जाता है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles