बिजली विभाग से कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को सुबूत के तौर पर अपने मकान, दुकान की रजिस्ट्री अथवा किरायानामा या कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना होता है,उसके बाद कहीं जाकर बड़ी मुश्किल से बिजली का कनेक्शन मिल पाता है।
लेकिन इस कच्ची मार्केट में न तो किसी की मिल्कियत थी और न ही किसी का किरायानामा और न ही कोई दस्तावेज संभव हो सकता था, उसके बावजूद भी इन दुकानदारों ने बाकायदा बिजली कनेक्शन लिए हुए थे। उक्त दुकानों मेें और तो कोई जगह थी नहीं लिहाजा मीटर दुकानों के पिछवाड़े स्कूल की दीवार पर लगाए गए थे। इन मीटरों की कुल संख्या 30-40 बताई जाती है।
क्षेत्र के एसडीओ साहब से इस मामले में पूछने पर उन्होंने बताया कि हाल फिलहाल में तो कोई मीटर लगा नहीं है, कोई बीस-तीस साल पहले लग गए होंगे। इसके लिए इन्डेम्रिटी बॉंड लेकर टेंपरेरी कनेक्शन दिए गए होंगे।