अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव जगदीप सिंह मट्टू को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत 49-आररिया विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जगदीप सिंह मट्टू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे। मट्टू ने बताया कि करनाल से कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ बिहार चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए सांसद इमरान प्रतापगढ़ी , करनाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पराग गाबा, दिव्यांशु बुढिऱाजा और पंकज गाबा का विशेष धन्यवाद किया।