युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगाने की जरूरत है भारत को करनाल। सामाजिक कार्यों के साथ युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा मेंं लगाने के लिए यूनाइटेड किंग्ंडम सरकार द्वारा 75 साल में 75 महिलाओं की सूची में स्थान बनाने वाली करनाल की बेटी संजोली बनर्जी को हाल ही में किंग चाल्र्स के जन्म दिन समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला। ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा यह न्यौता हरियाणा की एक मात्र महिला समाजसेवी को मिला है। उन्हें यह बुलावा उनके सेवा और महिला अधिकारों के क्षेत्र में इंटरनेशनल स्तर कि किए गए कार्यों को देखते हुए मिला हैं। इस अवसर को लेकर वह तथा उनका परिवार काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि आज देश में युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगाने की जरूत है।
उनका कहना है कि आज समूचा विश्व भारत के युवाओं की तरफ देख रहा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज मोदी के कारण विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। संजोली ने कहा कि वह यूनाइटेड नैशन के साथ पालिसी मेकिंग के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। संजोली ने बताया कि विश्व की चयनित 75 महिलाओं में वह सबसे कम उम्र की महिला हैं। और हरियाणा से एक मात्र । संजोली ने बताया किइससे पहले उनका चयन भारत के आजादी के अमृत वर्ष को लेकर यूके की सरकार ने 75 महिलाओं मेुं किया गया। । इन महिलाओं को बर्मिंघम पैलेस में ब्रिटेन के किंग चाल्र्स ने अपने यहां सम्मान समारोह में बुलाया था। इसको लेकर इन महिलाओं के परिचय वाली पुस्तिका प्रकाशित की गई थी । संजोली करनाल के इगलिश गुरु मिहिर वैनर्जी की बड़ी बेटी है। उनकी दूसरी बेटी भी सेवा के काम में लगी है। बैनर्जी सिस्टर करनाल और दिल्ली में सुशिक्षा अभियान चला रही है संजोली ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया से समाजसेवा में जी जी की डिग्री कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने अंर्तराष्ट्रीय सुरक्षा में पी जीकी हैं। वह आस्ट्रेलिया में एक दिन की सासंद बनी। महज पांच साल की उम्र से सेवा के काम में लगी संजोली ने गलोबल वार्मिग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने, युवाओं को नशा और डिप्रेशन से मुक्ति स्ट्रीट चाइल्ड को पढ़ाने जैसे अभियान में काम कर रही हैं। संजोली ने बताया कि उनकी बहन अनन्या मिल कर काम कर रहे है। उनके पिता मिहिर वनर्जी तथा उनकी मां श्रीमती गगन बेनर्जी उनको सहयोग दे रहे हैं।
मिहिर वनर्जी ने देश में पहला लोहडी बेटी के नाम कार्यक्रम किया था। दोनों ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व हैं। संजोली को डायना एवार्ड के साथ कई राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। करनाल ही नहीं हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही संजोली की चाहत प्रधानमंत्री के साथ पालिसी मैकिंग के क्षेत्र में काम करने की हैं। वह अब तक प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र संघ आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के पीएम को ज्वलंत मुदुदों पर पत्र लिख चुकी हैं।