डॉ. रामवीर आज देश में सत्य बिचारा पड गया है बीमार बीजेपी का आईटी सैल है इसका जिम्मेदार।
सत्य अकेला और निहत्था ट्रोलर कई हजार जब देखो करते ही रहते सच पर झूठ के वार।
ये कहते हैं इन पे हुआ है पहले अत्याचार इसी लिए बदला लेने को अब कर रहे प्रहार।
मूढमति ये नहीं जानते क्या है सच की नेचर सच आत्मा की तरह नित्य है अजर अमर अनश्वर।
सच पर झूठ की धुन्ध से दृष्टि हो सकती है मन्द किन्तु धुन्ध हटते ही सचाई होती पुन: बुलन्द।
जिन लोगों ने सोक्रेटीज को बतलाया था झूठा आज वे खुद पर लज्जित हैं व कर रहे उसकी पूजा।
वर्ष सहस्रों बीत जाते हैं सत्य नहीं है मरता झूठ डींग कितनी भी हांके अन्दर अन्दर डरता।
अभी समय है समझ सको तो करके देखो प्रयास अन्तर्मन का तमस मिटा लो होगा शुभ्र प्रकाश।