करनाल। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बीते दिन सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नीरज वधवा तथा सेवादार (सेवानिवृत्त) रामचंद्र को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन अधिकारियों द्वारा डिपों होल्डरों से मासिक तौर पर रिश्वत वसूली जा रही थी। इस पूरे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश शिकायतकर्ता विकास शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी खराजपुर जिला करनाल ने किया है।
एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ यू/एस 7, 7 ए पीसी एक्ट 1988 और 61 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। एसीबी ने आरोपियों से 67000/- रुपये बरामद किये गए। आरोपी सरकार से डिपो होल्डरों को मिलने वाली राशि में से 3 से 5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था और प्रति क्विंटल 20 रुपये रिश्वत ले रहा था।\