करनाल। सीएम सिटी करनाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं उल्लेखनीय है कि सीएचडी सिटी में बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक व्यक्ति से गाड़ी छीनने का प्रयास किया है। पुलिस के आने पर बदमाश मौका से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात को 3 बदमाश फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए थे। सीएचडी सिटी में घुसने से पहले बदमाशों ने गेट पर खडे गार्ड को पिस्तौल दिखाई। बदमाशों ने गेट नंबर 2 पर उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद गाड़ी से दो बदमाश पिस्तौल के साथ उतरे और उसे पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस थाना इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि अमित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।