हरियाणा सरकार के गठन मेंं अल्पसंख्यकों का प्रतिधित्व न होना चिंता का विषय : त्रिलोचन सिंह

हरियाणा सरकार के गठन मेंं अल्पसंख्यकों का प्रतिधित्व न होना चिंता का विषय : त्रिलोचन सिंह
October 28 07:26 2024

हरियाणा सरकार के गकरनाल। करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है कि हरियाणा सरकार के गठन में अल्पसंख्यकों को किसी भी प्रकार से प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इससे अल्पसंख्यक समाज में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है और इसमें अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के गठन के लिए गृहमंत्री अमित शाह दो से तीन दिन चंडीगढ़ में रहे। शपथ ग्रहण समारोह भी उनके नेतृत्व में हुआ। खेद की बात है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के किसी प्रतिनिधि को मौका नहीं दिया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया था। वह स्वयं इस आयोग के चेयरमैन रहे हैँ।

भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग को खत्म कर दिया। यह एक तरह से अल्पसंख्यकों के हितों पर कुठाराघात है। कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि भाजपा भाईचारा खंडित करने का प्रयास कर रही है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सहित पूरी सरकार को जनहित के मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपने वादे पूरे करने चाहिएं।

ठन मेंं अल्पसंख्यकों का प्रतिधित्व न होना चिंता का विषय : त्रिलोचन सिंह

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles