आई.टी.आई. में मनाया गया स्वच्छ दिवाली-कार्यक्रम

आई.टी.आई. में मनाया गया स्वच्छ दिवाली-कार्यक्रम
November 04 05:44 2024

करनाल । भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना में नगर निगम करनाल द्वारा स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली कार्यक्रम आई.टी.आई. चौक स्थित बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया। कार्यक्रम में माय भारत के वालंटियर तथा आई.टी.आई. के स्टाफ एवं करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नगर निगम आयुक्त नीरज कादियान ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के तहत उपस्थित सभी को 5 प्रकार के डस्टबिन और उनमें डाले जाने वाले कूड़े-कचरे की जानकारी दी गई। गीले व सूखे कचरे के पृथ्थकरण करने बारे विशेष जोर दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करना कितना हानिकारक है, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सवाल-जवाब भी हुए। इस मौके पर सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम, माय भारत के वालंटियर तथा आई.टी.आई. के विद्यार्थियों ने मिलकर आई.टी.आई. रोड, सेक्टर-9 मार्किट, बसंत विहार तथा साथ लगते क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ-साथ जागरूकता गतिविधियां भी चलाई गई तथा दुकानदार तथा ग्राहकों को गीले व सूखे कचरे की जानकारी दी गई। नागरिकों को स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली मनाने का संकल्प दिलाय गया और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि शहर के सभी मुख्य बाजारों में निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा दुकानदारों, नागरिकों व ग्राहकों, सभी को स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली मनाने की अपील की जा रही है। टीम द्वारा विशेष आग्रह किया गया कि सभी शहरवासी प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्रीन दिवाली मनाएं। उन्होंने बच्चों से भी अपील करते कहा कि वह पटाखों का कम से कम प्रयोग करें।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग, आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया, वार्ड नम्बर 10 के निवर्तमान पार्षद वीर विक्रम कुमार, आई.टी.आई. स्टाफ से जी.आई. जसविन्द्र सिंह तथा इंस्ट्रक्टर राम बिलास, धर्मपाल, मनीष कुमार, मनजीत सिंह व दिनेश, नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम से ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर कुलदीप, अंकित तथा करनाल व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा उपस्थित रहे।

  Article "tagged" as:
iti
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles