पानीपत विहिप जिला मंत्री पर15 की ठगी का आरोप

पानीपत विहिप जिला मंत्री पर15 की ठगी का आरोप
August 10 17:10 2025

करनाल (मज़दूर मोर्चा) शहर के सुरेश खुराना ने विश्व हिंदू परिषद पानीपत के जिला मंत्री पुनीत बतरा पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत दी है। सुरेश खुराना का आरोप है कि पुनीत ने उनके बेटे को हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत डेंटल सर्जन लगवाने के नाम पर यह धनराशि एंठी, न बेटे की नौकरी लगी और न ही पुनीत पैसा लौटा रहा है।
करनाल पार्ट-2 के रहने वाले सुरेश खुराना की शिकायत के अनुसार उनका बेटा धीरज एमडीएस करके अपना डेंटल क्लीनिक चलाता है। 2021 में एक पानीपत निवासी रिश्तेदार जयदीप ने वहां के भाजपा कार्यालय में विहिप के जिला मंत्री और तत्कलीन सांसद संजय भाटिया के कार्यालय प्रभारी पुनीत बतरा से मुलाकात कराई। पुनीत ने उनके सामने एचपीएससी में अच्छे पद पर तैनात किसी आदित्य नागर से बात कराई और उनके बेटे को नौकरी दिलाने की बात की। नौकरी लगाने के लिए पुनीत ने 30 लाख रुपये मांगे, बात 25 लाख में तय हो गई।

एचपीएससी की वेकेंसी आने पर फार्म भरने के बाद बेटे धीरज ने सारी डिटेल, रोल नंबर आदि पुनीत बतरा को दे दिए। इसके बाद जयदीप और पुनीत बतरा के मांगने पर उन्होंने तीन बार में पांच-पांच लाख रुपये करके पंद्रह लाख रुपये दिए। एचपीसएसी का रिजल्ट आया और धीरज पास नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने पुनीत बतरा और जयदीप को फोन किया। पुनीत ने रिजल्ट की टेंशन न लेने की बात कह बकाया दस लाख रुपये भी मांगे। उन्होंने दो पांच-पांच लाख करके दस लाख रुपये भी दे दिए।

दस नवंबर 2021 को आए फाइनल रिजल्ट में भी बेटे का नाम नहीं आया तो उन्होंने धन लौटाने को कहा। मई 2024 को पुनीत ने उनसे कहा कि आदित्य नागर की हरिद्वार में प्रॉपर्टी है आप अपने 25 लाख रुपये काट कर अतिरिक्त धनराशि देकर प्रॉपर्टी अपने नाम करा लो। उन्होंने ऑफर ठुकरा कर अपना पैसा लौटाने को कहा, पुनीत उन्हें टालता रहा। आरोप है कि अब पुनीत और आदित्य धमका रहे हैं कि कुछ कर लो पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। दबाव देने पर मुझे बुरा अंजाम भुगतने की धकमी दे रहे हैं। एसपी करनाल ने उनकी शिकायत पर जांच कराने के आदेश दिए हैं।

  Article "tagged" as:
vhp
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles