ये नकली नायक हैं इनकी….

ये नकली नायक हैं इनकी….
July 28 06:34 2024
डॉ. रामवीर 
ये नकली नायक हैं इनकी
नीयत में लगता है खोट,
न्याय और नैतिक मूल्यों पर
करते ही रहते हैं चोट।
   जनता ने तो दिए थे इनको
   झोली भर भर के वोट,
   किन्तु इन ने किया नहीं कुछ
   केवल छापे नोट ही नोट।
घटिया काम छिपाने हेतु
ले लेते हैं धर्म की ओट,
पाखंडी गुरुओं के चरणों
में हो जाते हैं लमलोट।
   जब लगता है अब चुनाव में
   डूबने वाली इन की बोट,
   तो फिर भावनात्मक मुद्दे
   उठा के कसने लगते लंगोट।
समझदार लोगों ने हमेशा
साफ साफ यह बात कही है,
छल प्रपंच व झूठ से पाई
सत्ता स्थायी नहीं रही है।
   माना जनता भोली है पर
   अब इतनी भोली भी नहीं है,
   उसको भी हो गया है अनुभव
   कौन गलत और कौन सही है।
  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles