श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन में दिया ‘मैं नहीं हम’ का संदेश

श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन में दिया ‘मैं नहीं हम’ का संदेश
January 11 16:26 2025

करनाल। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला इकाई करनाल द्वारा करनाल के पंचायत भवन में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन पत्रकारों ने मैं नहीं हम का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों की इस भावना की अतिथियों ने सराहना की। इसमें दो सौ से अधिक पत्रकारों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि विधायक जगगमोहन आनंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर रेनू वल गुप्ता तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा इंदु बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र राणा (विधायक असंध), (पूर्व मेयर करनाल),प्रवेश गाबा (प्रमुख समाजसेवी),भरत सिंह (सेवानिवृत्र्त भारतीय वायुसेना अधिकारी), स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र, आल इंडिया एनवायरमैंट कंट्रोल तथा एनवायरमैंट कंजरवेशन बोर्ड के हहियाणा अध्यक्ष अशोक काम्बोज, हरीश कुमार व प्रदीप जेलदार (सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस अधिकारी),बद्रीप्रसाद भागवत ,रामावतार (दिल्ली दूरदर्शन व आकाशवाणी),विमल वर्मा (लेखक आलोचक व राष्ट्र कवि), राजवीर मलिक (एसीपी, दिल्ली पुलिस) थे।

उक्त जानकारी देते हुए भारती यश्रमजीवी पत्रकार संघ के प्र्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कैम , सह सचिव शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बताया कि इस अवसर पर करनाल जिले के सौ से अधिक कलम वीरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पत्रकारिता में सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर पत्रकारों के हितों को ले कर हरियाणा सरकार को मांगपत्र भी दिया गया। प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कैम, रोजश आहूजा, दर्शन लाल मल्हौत्रा, पंकज सिंगला, सह सचिव शैलेंद्र जैन, जिला कार्यकारिणी से राजेश जिंदल, राधव धीर, सुशील जैन, प्रवीण कुमार, दीपांशु राजेंद्र कमार भारत ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों को समाज के हित में आवाज उठानी चाहिए। मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सभी पत्रकारों को सरकार और आम आदमी के बीच सेतु का काम करना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि पत्रकारों को आज एकजुटता की जरुरत हैं। पत्रकारों को स्वच्छता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नवीन बंसल ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का सदस्यता शुल्क दस रुपये है। प्रदेश अध्यक्ष इंदु बंसल ने कहा कि हम पत्रकार मैं नहीं हम में भरोसा रखते हैं। समाजसेवी अशोक काम्बोज ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आन चाहिए। आभार प्रदर्शन शैलेंद्र जैन ने संचालन हरीश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. केके संधु, स्वच्छ भारत मिशन के मीडिया प्रमुख पवन शर्मा, संदीप रोहिला सहित तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया। लोगों का मनोरजन चाहत कैरोके अकादमी के विनोद कुमार वर्मा, प्रबंधक किरण चड्ढा तथा उनकी टीम ने किया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles