शिव कालोनी कैथल रोड पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा

शिव कालोनी कैथल रोड पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा
March 20 01:38 2023

रनाल। कांग्रेस नेताओं ने शिव कालोनी कैथल रोड पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी चुनाव को लेकर जारी किए गए संकल्प पत्र लोगों को सौंपे गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के कल्याण का संकल्प लिया है।

इस मौके पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना व युवा प्रधान मनिंद्र शंटी ने लोगों से संवाद किया। त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना व मनिंद्र शंटी ने कहा कि कांगे्रस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपए कर दी जाएगी। सभी पात्र लोगों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। पुरानी पेंशन स्कीम को हिमाचल की तर्ज पर लागू किया जाएगा।
परिवार पहचान पत्र और प्रोपट्री आईडी को खत्म कर दिया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं देना पड़ेगा। गैंस सिलेंडर 500 रुपए में रसोई तक पहुंचाया जाएगा। जनता के कल्याण के लिए कांग्रेस कमेटी ने 14 संकल्प लिए हैं।

त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना व मनिंद्र शंटी ने लोगों के साथ बातचीत करते हुए भाजपा के कुशासन की पोल खोली। भाजपा को भ्रष्ट जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि ये सरकार कभी आम आदमी का भला नहीं कर सकती। सरकार के मुखिया ही पूंजीपतियों के साथ दोस्ती निभाते हुए आम आदमी का पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

पदयात्रा के दौरान लोगों ने कांग्रेस का साथ देने का वादा किया। पदयात्रा के संयोजक मनीष प्रधान, रामपाल, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, ताराचंद, रामधारी, दलबीर सिंह व पालाराम रहे। इस अवसर पर डा. फतेह, पृथ्वी भाट व सुनेहरा वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles