करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने आमजन को जागरूक करने के लिए बताया कि साईबर अपराधियों द्वारा फोन करके शहरवासियों से सीवरेज व जलापूर्ति के बिल की राशि जमा करने की मांग की जा रही है। नागरिकों को सम्पर्क नम्बर 9242029307 या अन्य किसी नम्बर से फोन कर बिल की राशि व बार कोड वाले बिल की मांग की जा रही है। उन्होंने स्पष्टï किया कि यह फोन नगर निगम द्वारा नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर बिल बांटे जाते हैं या एस.एम.एस. के माध्यम से सम्बंधित व्यक्ति के पास बिल की राशि भेजी जाती है। इस राशि को नागरिक नगर निगम के नागरिक सुविधा केन्द्र (सी.एफ.सी.) पर कैश भुगतान कर या ऑनलाई डॉट यूएलबी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन पेमेंट कर सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि वह ऐसी किसी भी व्यक्ति या साइबर अपराधि की ठगी के शिकार न बनें। अगर किसी व्यक्ति के पास उपरोक्त या अन्य किसी भी नम्बर से फोन आता है, तो वह उसकी सूचना पुलिस को दें। नगर निगम द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिल राशि जमा करवाने के लिए फोन नहीं किया जाता।