रजिस्ट्रयों पर प्रतिबंध लगाने व हटाने का धंधा

रजिस्ट्रयों पर प्रतिबंध लगाने व हटाने का धंधा
December 20 02:39 2022

फरीदाबाद (म.मो.) छोटे प्लॉटों के टुकड़ों कें पंजीकरण का कार्य बडख़ल तहसील में काफी लंबे समय से बंद कर रखा था। जिससे व्यापारी डीलर एवं बिल्डर काफी परेशान थे। उनकी परेशानी को लेकर फीवा कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से उनके कैंप कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया, उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त एवं तहसीलदार को इन पाबंदियों को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए। उसके बाद अब सामान्य तरीके से सब लोगों की रजिस्ट्रियां हो पा रही हैं। इसलिए सैनिक कॉलोनी एवं एनआईटी जोन के डीलर-बिल्डरों ने 6 दिसंबर दिन मंगलवार को शाम ठीक 6.00 बजे सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 की मार्केट में मंत्री जी के स्वागत एवं रात्रि भोज के कार्यक्रम का आयोजन किया।

फीवा ने अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी जनता को आमन्त्रित किया है। उक्त समस्या का समाधान करके मंत्री ने मानो जनता पर बहुत बड़ा अहसान कर दिया हो। इसके बदले व इनके वोटों के ‘हकदार’ तो हो ही गये। भोली-भाली जनता को शायद यह मालूम नहीं कि प्लॉटों की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध  भी मंत्री जी ने ही लगवाया था जोकि पूर्ण रूप से गैरकानूनी था। अब उसी प्रतिबंध को हटवाकर जनता की वाहवाही लूट रहे हैं। इसी को तो आज राजनीति कहते हैं।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles