करनाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मण्डल करनाल डा.एम रवि किरण भापुसे द्वारा जिला पुलिस लाइन करनाल में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक कैथल आस्था मोदी व पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार गोतम के साथ करनाल रेंज के जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए मादक पदार्थों (चुरापोस्त, गांजा, चरस, स्मैक, सुल्फा, सीरप, कैप्सूल, गोलियां, कैंफर, अफीम मिक्सचर, इनटाक्सीन पाउडर और हेरोइन) का मालखाना के रजिसटर के अनुसार निरीक्षण किया गया।
इसमें जिला पुलिस करनाल अप्रैल 2025 तक के माननीय न्यायालय से फैसला शुदा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 106 मामलों मे कुल 262.442 किलोग्राम व 5067 कैप्सूल और 16,655 नशीली गोलियां शामिल थे। इन मामलों में पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देशन व सभी ड्रग डिस्पोज कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में जिला करनाल के इन मादक मदार्थो को जिला पुलिस लाइन करनाल में एक सुरक्षित स्थान पर रखकर सील किया गया व आईजी डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि जल्द ही कमेटी के सभी सदस्यों की निगरानी में इन मादक पदार्थो का बजीदा स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में निपटारा किया जाएगा।