कुटेल स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय को जनवरी 2023 से चालू करने का दावा

कुटेल स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय को जनवरी 2023 से चालू करने का दावा
July 27 07:32 2022

करनाल। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कुटेल में करीब 761.51 करोड़ रुपये की लागत से पं0 दीनदयाल उपाध्यय मेडिकल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त 730 बेड का एक अस्पताल , संस्थान तथा रिहायशी भवन शामिल है। इस विश्वविद्यालय का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने शेष कार्य आगामी दिसम्बर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जनवरी 2023 में मेडिकल विश्वविद्यालय चालू हो सके। मेेडिकल विश्वविद्यालय के बनने से आस-पास के लोगों को जहां बेहतरीन मेडिकल सेवाओं का लाभ मिलेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी सृजन होगे।

उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में इस विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्व विद्यालय के निर्माण की गति को तेज करे और अपने अुनबंध के अनुसार निर्धारित समय में काम पूरा करवाए, ढील ना बरतें। बैठक में उपायुक्त ने विश्व विद्यालय प्रशासन की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता को निर्देश दिए कि वह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करे और बरसाती पानी की निकासी का समुचित प्रबंध करें

दावे तो दावे होते हैं दावे करने में क्या जाता है। बीते आठ साल से मनोहर सरकार दावे ही तो कर रही है। उक्त विश्वविद्यालय बीते छह वर्षो से निर्माणाधीन चल रहा है। अब उपायुक्त निर्माण करने वाले ठेकेदार को दिसम्बर तक काम पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं। काम पूरा केवल निर्देशों से नहीं होता, उसके लिए ठेकेदार को समय पर पेमेंट भी मिलनी चाहिए। जो कभी मिलती नहीं है।

इस अवसर पर कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज के निदेशक मैडिकल विश्वविद्यालय के नियंत्रक जगदीश दुरेजा, लेखा अधिकारी प्रवीन बहल, सीपीएसयू एजेंसी के एजीएम संजय कुमार, इंजीनियर अंकित कुमार उपस्थित रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles