इंसानियत शर्मसार! चंद रुपयों के लिए बेच दी डेढ़ माह की बच्ची

इंसानियत शर्मसार! चंद रुपयों के लिए बेच दी डेढ़ माह की बच्ची
April 30 16:49 2025

करनाल। कर्ण नगरी में एक डेढ़ महीने की बच्ची को बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में रामनगर थाना पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को करीब 1.70 लाख रुपये में ज्वालाजी एक परिवार को बेचा गया था। सीडब्ल्यूसी के संज्ञान में यह मामला आया और बच्ची को बरामद कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और फिर उसे बाल भवन में रखा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की रही है। अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है। बच्ची के माता पिता गरीब है और दोनों ही दिव्यांग है। वहीं पुलिस को बच्ची की मां पर भी रुपये लेकर बच्ची को बेचने का संदेह है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि वह बहुत गरीब है। वह और उसका पति दोनों दिव्यांग है। उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। उसके पास चार लड़कियां और एक लड़का है। उनकी उम्र 14 साल, 10 साल, 8 साल, 5 साल है। एक बच्ची अभी डेढ़ महीने पहले ही हुई है।

उसकी तबीयत खराब होने पर वह हांसी चौक स्थित पु्रथी अस्पताल में लेकर गई थी। वहां उसे नर्स ने रामनगर निवासी परमजीत से मिलवाया। कहा की यह व्यक्ति गरीबों की मदद करता है और एक संस्था चलाता है। इसके बाद उस व्यक्ति ने उससे परिवार के बारे में पूछा तो उसने बताया दिया की वह गरीब है। उसके पास रहने का ठिकाना भी नहीं है। उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

आरोपित अपनी पत्नी आरती के साथ दो दिन बाद महिला की झुग्गी में गया। वहां उसने महिला को मकान बनवाने व बच्चों के भविष्य का सुनहरा करने का लालच दिया और अपने घर बुलाया। 4 मार्च को बच्ची की मां आरोपित के घर गई अपने पति के साथ गई। जब वह उनके घर रामनगर में पहुंची तो वहां तीन महिलाएं और चार आदमी मौजूद थे। उन्होंने उसकी टांग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि ट्रेन के नीचे आने से कट गई थी। आरोपितों ने उसे कुछ रुपये दिए कहा कि नकली की टांग लगवा लेना। इसके बाद उन्होंने कहा तुम्हारी डेढ़ माह की बच्ची है। यह बीमार है। उनकी संस्था इसका इलाज करा देगी। इस बच्ची को यहीं पर छोड़ जाओ। वह बच्ची को वहां छोड़कर घर आ गई। उसकी जानकारी महिला ने जब पूछा की तुम्हारी बच्ची कहां है तो उसने उस महिला को सारी बात बता दी। वह महिला बोली की आजकल बच्चों के शरीर के अंग निकाल लेते हैं। उसे बेच देते हैं। यह सुनकर वह डर गई। वह बच्ची को वहां लेने गई तो आरोपितों ने कहा कि टांग लगवाने के जो रुपये दिए है वह बच्ची के नाम के थे। अब बच्ची नहीं मिलेगी। उसे हिमाचल भेज दिया है आगे व विदेश में चली जाएगी। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles