करनाल। शिरोमणि अकाली दल के हरियाणा प्रदेश के मीत प्रधान जत्थेदार दवेंद्र सिंह विर्क ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व पदाधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह रामगढिय़ा द्वारा एसजीपीसी के मीत प्रधान जत्थेदार रधुजीत सिंह विर्क पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐजेंसियों तथा भाजपा द्वारा सुरेंद्र पाल सिंह रामगडिय़ा को सपोर्ट किया जा रहा हैं। सुरेंद्र पाल सिंह भाजपा की भाषा बोल रहा है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने केस गढ़ साहंब तथा हरमिमंदर साहेब के जत्थेदार पद पर कुलदीप सिंह को नियुक्त करने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 1996 मेंं सुरेंद्र पाल सिंह को लेकर आए थे। उन्हें इस संगठन में पूरा मान सम्मान मिला। उनकी क्षमता के अनुसार पद भी दिया।
उन्होंने बताया कि वह एचएसजीसी का चुनाव लडऩा चाहते थे, उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाखुश थे। उन्होंने सुरेंद्र पाल सिंह को अहसान फरामोश करार देते हुए कहा कि वह भाजपा और सरकारी ऐजेंसियों के हाथों में खेल रहे हैं। साथ ही संगत से अपील की कि वह सुरेंद्र पाल सिंह की बेबुनियाद बातों में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि सुरिंदरपाल सिंह रामगढिय़ा ने शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क के खिलाफ काफी बयानबाजी की है। ये बातें सच हैं या झूठ यह समाज अच्छी तरह जानता है। सुरिंदरपाल सिंह रामगढिय़ा 1996 से रघुजीत सिंह विर्क द्वारा शिरोमणि अकाली दल से जुड़े थे और पार्टी ने उन्हें पदों से भी सम्मानित किया है, जिससे उन्हें समाज में पहचान मिली है।
सुरिंदरपाल सिंह रामगढिय़ा इस बात से बेहद नाराज थे कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा कमेटी के चुनाव को लेकर सहमति नहीं दी थी, जो चुनाव के दौरान सबके सामने आ गया। पार्टी में शामिल होने से किसी का स्वार्थ पूरा नहीं होता इसलिए पार्टी छोडऩा और पार्टी को बदनाम करना महज एक राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। सिख संगत श्रीअकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित है। जत्थेदार साहिबों की नियुक्ति एक धार्मिक मुद्दा है जो संगठन द्वारा धार्मिक संगठनों और सिख संगत की सहमति से किया जाता है। इससे पहले जत्थेदर साहिब के पद पर कुलदीप सिंह की नियुक्ति पर मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर शहरी प्रधान गुरनाम सिंह, श्रीतेग बहादुर गुरुद्वारा के सरपरस्त करनैल सिंह, बरयाम सिंह मदन लाल कपूर, गुरनाम सिंह वर्ग संदीप सिंह, बीबी सुखविंदर कौर ने भी अपनी बातें रखीं और जानकारियां दीं।