आईपीएस ने हरियाणा एनसीबी मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों की ली मीटिंग

आईपीएस ने हरियाणा एनसीबी मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों की ली मीटिंग
January 05 23:45 2025

करनाल। मधुबन हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केे ब्यूरो प्रमुख पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, ने मुख्यालय के सभी पदाधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण हरियाणा एनसीबी परिवार को नये साल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों से हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों, सभी शाखाओं के कार्य तथा जागरूकता और पुनर्वास सुधारात्मक कार्य के बारें में सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने ब्यूरो मे मुलाजिमों की तैनाती, उनकी कार्य क्षमता, उनके कार्य करने के तरीके, उनकी परफॉर्मेन्स रिपोर्ट इत्यादि के बारे संक्षिप्त जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने ब्यूरो द्वारा कारवाई जाने वाली विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम, शार्ट प्रोग्राम तथा ब्यूरो द्वारा चलाई गईं विभिन्न मुहिम बारे विस्तृत चर्चा की।

हरियाणा एनसीबी में तैनात अनुसंधानकर्ताओ कि कार्यप्रणाली समझी और विभिन्न तरीकों से अन्य पहलुओ की भी चर्चा की ताकि ट्रेनिंग प्रोग्राम आदि के माध्यम से ब्यूरो व हरियाणा पुलिस के प्रदर्शन को और बढ़ाया जा सके। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह के संदेश को जन-जन तक पहुंचानेे, नशे के विरुद्ध प्रचार-प्रसार, जन भागीदारी पर विवेचना की गई। इसके साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, विधार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

अंत में हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 9050891508 को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। इसके अतिरिक्त समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों को कार्य को सुचारू रूप से चलाने व भविष्य में पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles