बिहारी की ईमानदारी

बिहारी की ईमानदारी
October 26 07:15 2025

शीतल पी सिंह
नितीश कुमार जी पर सीधे कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है लेकिन बिहार राज्य सरकार की व्यवस्था में भ्रष्टाचार ऐतिहासिक ऊँचाई को प्राप्त हो चुका है (दरअसल देश भर में यही स्थिति है)। ऐसा ही मोदीजी के बारे में प्रचारित प्रसारित है लेकिन संसाधनों की क्रोनी कैपिटल द्वारा लूट और उसकी हर किस्म की स्क्रुटिनी को सरकारी तंत्र द्वारा बुलडोज़ कर दिया जाना , इसे क्या कहा जा सकता है?
खैर, बिहार के धाकड़ वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष घोषणा की कि नीतीश कुमार के घर के सिक्योरटी गार्ड के पास 200 करोड़ की संपत्ति है !

उसका नाम है ‘ हरेंद्र सिंह’ इनका घर आरा जिले में है। इनकी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का कार्यकाल खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी नीतीश जी के सिक्योरटी में हैं। औसतन मासिक वेतन 30 से 40 हजार वाले के पास 200 करोड़ की संपत्ति कैसे आई होगी ? जब सिक्योरिटी गार्ड के पास इतना है तो मालिक के पास ईमानदारी का सर्टिफिकेट कैसा ? हरेंद्र सिंह के कंधे पर अधिकार का जो हाथ रक्खा हुआ है वह उनके बेटे निशांत कुमार का है !दरअसल भ्रष्टाचार को लेकर वर्तमान हो चुका है ।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles