विधायक बनते ही धन लूटने निकल पड़ा धनेश

विधायक बनते ही धन लूटने निकल पड़ा धनेश
October 13 15:01 2024

फऱीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) हरियाणा फार्मेसी काउंसिल का चेयरमैन रहते हुए अभ्यर्थियों को जमकर लूटने वाला धनेश अदलखा विधायक बनते ही सरकारी विभागों से वसूली करने निकल पड़ा। वसूली की इतनी जल्दी कि अभी उसने विधायक पद की शपथ भी नहीं ली फिर भी मोटी कमाई वाले खाद्य आपूूर्ति विभाग, नगर निगम-एफएमडीए आदि के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी बांह मरोडऩे लग गया।

जिस भ्रष्टाचारी धनेश अदलखा पर हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन रहते हुए अभ्यर्थियों से पंजीकरण के नाम पर वसूली करने का भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ, और जो गिरफ़्तारी से बचने के लिए महीनों फरार रहा, वह विधायक बनते ही अधिकारियों को एफआईआर कराने की धमकी दे रहा है।

सर्व विदित है कि नगर निगम और एफएमडीए दोनों ही भ्रष्टाचार और लूट कमाई के सबसे बड़े सरकारी केंद्र हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग में गरीबों के राशन, तेल पर डाला जाने वाला डाका और उससे होने वाली कमाई भी किसी से छिपी नहीं है। इसीलिए विधायक बनते ही धनेश ने इन महकमों का पकड़ा है। पकड़े भी क्यों न ? उसने बडख़ल का टिकट खरीदने से लेकर चुनाव जीतने तक जो करोड़ों रुपये खर्च किए हैं वो वसूलने भी तो हैं। अपने आक़ा पूर्व सीएम खट्टर की थैलियां भी भरनी हैं और भूमाफिया गुरू कृष्णपाल गूजर की तरह अकूत संपत्ति भी इक_ा करनी है। और अधिकारियों की बांह क्यों न मरोड़े जनता ने जिता कर उसे परमिट जो दिया है। अब वह पांच साल तक जनता और सरकारी विभाग सब जगहों से लूट कमाई करेगा। सरकारी विभागों में कैसे मोटी लूट कमाई की जाती है हरियाणा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन रहते हुए धनेश ने इसमें महारत हासिल कर रखी है। नगर निगम की वित्तीय कमेटी के सदस्य के रूप में धनेश ने जो लूट मचाई थी उसका खामियाजा आज तक पूरा शहर भुगत रहा है। नगर निगम में हुए दो सौ करोड़ के घोटाले के मास्टर माइंड में धनेश भी एक है लेकिन सीएम खट्टर और मंत्री गूजर का वरद्हस्त होने के कारण उस पर जांच की आंच तक नहीं पहुंची। अपने चेले की लूटने की क्षमता के मद्देनजर ही खट्टर ने उसे विधायक बनवाया है ताकि उसे लूट कमाई के लिए बड़ा मैदान मिल सके।

आक़ाओं की मंशा के अनुरूप उसने अधिकारियों की बांह मरोडऩी भी शुरू कर दी है। राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि जिस गति से धनेश बढ़ रहा है अगले लोकसभा चुनाव में वह गुरु गूजर का पत्ता भी काट सकता है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles