इन्द्री(जेके शर्मा) इन्द्री की ब्राह्मण धर्मशाला में आज भारत नव निर्माण सेना के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पण्डित धर्मपाल शांडिल्य द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर कार्यक्रम को आयोजन कर शहीदों को नमन् किया। इस मौके पर जोरदार नारेबाजी कर शहीदों के प्रति आस्था जताई और जनभलाई व समाजिक बुराई को मिटाने के काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हवन-यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पण्डित धर्मपाल शांडिल्य ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम आजादी की सुख की सांस ले रहे हैं। जनता को अपने देश एवं समाज के बारे में सोचना चाहिए। जिन महान शहदों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए है उनको नमन् करने के कार्यक्रम आयोजित कर देशहित एवं राष्ट्रपे्रम की अलख जगाने में योगदान देना चाहिए। यदि देश के लिए कुर्बान होने वाले महापुरूष अपना हिता पहले सोचते तो आज हम आजादी नहीं होते। इस मौके पर शहीद उधमसिंह कमेटी के अध्यक्ष नम्बरदार मेहर सिंह निर्मल,पूर्व मन्त्री भीम मेहता, सुभाष शर्मा, सुशील शर्मा, जितेन्द्र शर्मा और धर्मपाल आचार्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर शहीदों को नमन् किया।