करनाल। भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने दस साल में किसान, सैनिक, कर्मचारी, मज़दूर, कारोबारी, व्यापारी, उद्यमी, सरपंच, महिला-पुरुष, युवा-बुजुर्ग, छात्र-छात्राओं यानी समाज के हर वर्ग का जमकर शोषण किया है। पहले नोटबंदी से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ी, बची खुची कमाई जीएसटी के जरिए आम आदमी की जेब से निकाल कर पूंजीपतियों को कर्ज देने और उनके लाखों करोड़ के कर्ज माफ करने में लगा दिए।
जबकि किसान, बेरोजगार युवाओं के छोटे छोटे कर्ज नहीं माफ किए गए बल्कि उन्हें प्रताडि़त किया गया। यह बात कांगेे्रस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने बुधवार को कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब के दौरान कही। हरियाणा मांगे हिसाब के तहत उन्होंने गौशाला रोड, न्यू रमेश नगर, इंदिरा कॉलोनी, जुंडला गेट, ऋषि नगर, मंगल कॉलोनी मे जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस मौके पर जगह-जगह लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समर्थन देने की घोषणा की। पूर्व विधायक ने जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव भी सुने। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन के दस साल में प्रदेश के विनाश और जनता के हर वर्ग की हुई बर्बादी के लिए खट्टर-सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा।कहा कि 10 साल में भाजपा ने जनता को भय,भ्रष्टाचार, अपराध, नशा, बेरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 750 किसानों की शहादत ,पहलवान बेटियों पर हुए अत्याचार किसानों ,कर्मचारी ,सरपंच, सफाई कर्मचारी, समेत हर वर्ग पर हुए लाठी चार्ज,युवाओं के साथ हुए भर्ती घोटाले, महिला व दलितों से हुई वारदातों, व्यापारी को मिली फिरोतियो की धमकियां और गरीब मजदूरों पर पड़ी महंगाई एवं मंदी की मार का बदला लेना है। सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरी ब्यूरो के झंझट में फसा दिया है।
कांग्रेस के संकल्प पत्र से अवगत कराते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार आने पर 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवाएंगे, जरूरतमंद मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी खुद कांग्रेस सरकार उठाएगी बुजुर्गों, विधवाओं को पेंशन 6000 दी जाएगी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल किया जाएगा, गैस सिलिंंडर की कीमत 500 से कम में निर्धारित की जाएगी, गरीब परिवार को 100 गज के मुफ्त प्लाट व 3.5 लाख की लागत से 2 कमरे का मकान व खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर नौजवानों की पक्की भर्ती करेंगे।
लोकसभा के नतीजे से भी स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हैं और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं इस मौके पर उन्होंने कहा की कांग्रेस का साथ दें और कांग्रेस सरकार आने पर आप सभी की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर निशा तितरोरिया, रवि दुआ, रिंकू सोद्दा,बिन्नी, सुशील खटीक, टिंकू,हितेश जैन,जगदीप ,दीपक, धीरज, पारस, राजिंदर,कमल कंबोज, संजू,नवीन, सनी, गौरव,रोनित,सोनू आदि मौजूद रहे।