चुनाव परिणाम जो भी रहा वह कुछ भी हो। चुनाव के बाद राज किसके पक्ष में रहा। चुनाव में जीत या हार से तो राजसी घोड़े ही प्रभावित होते है । हम तो जंगी घोड़े है। जो हमेशा जनता के लिए संघर्ष करते है। यदि पार्टी का राज आता तो राजसी घोड़ों को फायदा होता। हार के बाद राजसी घोड़े गायब हो जायेंगे। दीपावली के बाद हम फिर से करनाल के लोगों के लिया संघर्ष शुरू करेंगे। हम नवंबर के दूसरे सप्ताह से करनाल की समस्याओं को दूर करने के लिए मुहिम शुरू करेंगे। करनाल में हम पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल , करनाल के पूर्व विधायक तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी को समस्याओं से अवगत करवाने के लिए संघर्ष किया। यहां बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पानी की निकासी, शहर में ठप पड़े विकास कार्यों, किसानों मजदूरों विद्यार्थियों की समस्याओं को निराकृत करवाने के लिए संघर्ष किया ।अब नए विधायक जगमोहन आनन्द जो लोकल है। उन्हें भी समस्याओं से अवगत कराएंगे। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए उन्हें पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि विधायक जगमोहन आनन्द अच्छा कार्य करेंगे तो हम स्वागत करेंगे। सभी साथियों से निवेदन है कि सभी पहले दीपावली मनाए। उसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में जनता के लिए लड़ी जाने वाली जंग के लिए तैयार रहे। कांग्रेस को जिंदा रखना है। जय कांग्रेस। कांग्रेस जनता के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। हम जंगी घोड़े है। पार्टी के लिए लड़ते रहेंगे। दीपावली की सभी को शुभकामनाएं।