एनडीपीएस एक्ट में तीन गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में तीन गिरफ्तार
September 25 04:47 2025

करनाल। पहले मामले में जिला पुलिस थाना इंद्री की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक मोहित कुमार की अध्यक्षता में नजदीक उधम सिंह कॉलेज इंद्री, करनाल से दो आरोपी.. सचिन कुमार पुत्र जयकुमार व अरविंद कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव मुरादगढ़, करनाल को 12 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू किया गया। इस संबंध में आज दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दूसरे मामले में थाना तरावड़ी की टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार सहायक उप रामनिवास सिंह की अध्यक्षता में न्यू बस स्टैंड तरावड़ी से आरोपी श्याम पासवान पुत्र देवेंद्र पासवान निवासी भगतारपुर नॉर्थ दिल्ली को 2 किलो 90 ग्राम गांजा फूल पत्ती नशीला पदार्थ सहित काबू किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की इस खेप को दिल्ली से खरीद कर आगे बचने के लिए लेकर आया था। जिसे गिरफ्तार कर थाना तरावड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया व मामले में गहनता से जांच के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles