भाजपा के पक्ष में कार्यक्रम कर गई गोदी पत्तलकार अंजना ओम मोदी

भाजपा के पक्ष में कार्यक्रम कर गई गोदी पत्तलकार अंजना ओम मोदी
May 12 05:13 2024

फऱीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) देश भर में जनता के विरोध का सामना कर रही भाजपा और मोदी के पक्ष में खड़ी गोदी मीडिया विपक्ष की आवाज दबा कर झूठ, मक्कारी के दम पर माहौल बनाने में जुटी है। विज्ञापन के नाम पर करोड़ों रुपये देकर मोदी सरकार द्वारा पालतू बनाई गई गोदी मीडिया ‘आज तक’ की टीम बीते रविवार को बज़रिया हेलीकॉप्टर फरीदाबाद आई थी।

खुद को अंजना ओम मोदी कहने वाली पत्तलकार अंजना ओम कश्यप के कार्यक्रम के लिए मैच पहले से ही फिक्स करके रखा गया था। स्थानीय रिपोर्टर सचिन गौड़ ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था कि आम जनता में मोदी और कृष्णपाल गूजर को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है। इस सच पर झूठ का मुलम्मा चढ़ाने के लिए गोदी पत्तलकारों ने सेक्टर 12 हेलीपैड मैदान में आयोजित कार्यक्रम से आम जनता को दूर रखा। भाजपा पदाधिकारियों को आम जनता बना कर पेश किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शोभित अरोड़ा, महिला मोर्चा की जिला स्तर की पदाधिकारी राजबाला अरोड़ा, एबीवीपी के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज इक_ा कर ली गई। कार्यक्रम एक पक्षीय न लगे इसलिए कांग्रेस के चंद कार्यकर्ताओं इशांत कथूरिया, अंश वत्स, अक्षय चंदीला आदि को भी बुलाया गया। रटी रटाई स्क्रिप्ट की तरह भाजपाई राम मंदिर, 370 का राग अलापने लगे।

कांग्रेसी जहां बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खराब सडक़, पेयजल की समस्या उठाते अंजना ओम मोदी माइक भाजपाइयों की ओर कर देती और भाजपाई वही मोदी का राग अलापने लगते। कांग्रेसियों ने हरियाणा में बेरोजगारी का मुद्दा जोर शोर से उठाया लेकिन समाचार की एडिटिंग में उसे हटा दिया गया और केवल भाजपाईयों द्वारा मोदी की तारीफें ही दिखाई गईं। कांग्रेसियों और भाजपाइयों के अलावा कुछ पंद्रह बीस आम नागरिक भी अपने विचार रखने पहुंचे थे, उनकी भावनाएं देख अंजना ओम मोदी माइक लेकर उधर नहीं गईं, इससे नाराज युवाओं ने गोदी मीडिया हाय हाय, गोदी मीडिया वापस जाओ के नारे लगाए। इन लोगों का कहना था आज तक ने कार्यक्रम का नाम भले ही हेलीकॉप्टर शॉट रखा है लेकिन ये भाजपा द्वारा, भाजपा का, भाजपा के लिए प्रायोजित कार्यक्रम ही बन कर रह गया है। बताया जाता है कि राम मंदिर-370 के अलावा भाजपाई अपनी सरकार और नेताओं की कोई उपलब्धि नहीं बता पा रहे थे ऐसे में जबकि कांग्रेसी लगातार महंगाई, बेरोजगारी, देश की असुरक्षित सीमा, बढ़ता कर्ज, गिरती प्रति व्यक्ति आय, अडाणी-अंबानी के मुद्दे पर हावी होते जा रहे थे, करीब आधे घंटे चलने वाले कार्यक्रम को अंजना ओम मोदी दस मिनट में ही निपटा कर चलती बनी, खास बात ये कि प्रसारण में कांग्रेसियों के सवाल और आम जनता की हूटिंग गायब कर दी गई।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles