फऱीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की ओर से रविवार को दशहरा मैदान सेक्टर 16ए में सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। समारोह में विभिन्न जातियों के 80 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शहर के गणमान्य लोग पहुंचे। आयोजक ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से सभी जोड़ों को गृहस्थ जीवन बिताने के लिए जरूरी सभी सामान दिया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।