सात अवैध कॉलोनी में डीपीसी और सड़कें ध्वस्त

सात अवैध कॉलोनी में डीपीसी और सड़कें ध्वस्त
August 30 05:43 2025

करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रखी। वीरवार को सात अवैध कॉलोनियों में 16 भवनों की डीपीसी सहित सभी में कच्ची-पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया है।

डीटीपी की टीम ने करनाल के आसपास की अवैध कॉलोनियों में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई जारी रखी। सबसे पहले सेक्टर-16 के आंबेडकर भवन के 2.5 एकड़ में नजदीक काटी जा कॉलोनी में सभी पक्की सड़कों, सीवरेज सिस्टम व बिजली के खंभे ध्वस्त किए गए। इसके बाद दून वैली कॉलेज के 2.5 एकड़ में बन रही कॉलोनी व मंगल कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे लगभग 3.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी व 1.5 एकड़ वाली कॉलोनी में कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। पांचवीं अवैध कॉलोनी रामदेव कॉलोनी के पीछे काटी जा रही थी, जो लगभग 4.5 एकड़ में है, यहां कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। इसके बाद छठी अवैध कॉलोनी रामदेव कॉलोनी पार्ट-2 के पीछे एक एकड़ में काटी जा रही थी। यहां एक डीपीसी व सभी कच्ची सड़कों तथा यहीं पर लगभग तीन एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में 15 डीपीसी व पक्की सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर डीटीपी गुंजन वर्मा ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे, अन्यथा उसे तोड़ दिया जाएगा।

  Article "tagged" as:
dtp
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles