पूर्व सीबीआई डायरेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का निधन

पूर्व सीबीआई डायरेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का निधन
March 24 16:26 2025

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का बृहस्पितवार सुबह ग्रीन पार्क नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे हरियाणा काडर के 1963 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े पांच बजे जंगपुरा लोधी रोड स्थित दयानंद घाट मुक्तिधाम मे किया गया।

इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के साथ गण्यमान्य नागरिक, पूर्व आईपीएस, आईएस अधिकारी व रिश्तेदार मौजूद रहे। स्व. शर्मा अपने पीछे पत्नी आरती शर्मा, बेटे राहुल, बहू ज्योत्सना, बेटी मंदिरा शर्मा और पौत्र रणवीर व पौत्री रौशनी को छोड़ गए। वह साल 1988 में बतौर डीआईजी विज्ञान भवन एनेक्सी में शाह आयोग में कार्यरत थे। उस दौरान उनका डाक पता मालूम होने पर मज़दूर मोर्चा संपादक ने इन्हें अपने अखबार की प्रति भेजी, उन दिनों पाक्षिक प्रकाशित होने वाले इस अखबार की कीमत पचास पैसे व सालाना 12 रुपये रखी गई थी। शर्मा जी ने अखबार पढ़ते ही तुरंत 12 रुपये का मनिऑर्डर किया, जिस पर उर्दू में लिखा था ‘बातिल की मुंहजोर हवा से मत डरना मत घबराना, आगे बढ़ते जाना… उसके बाद से उनका प्यार व आर्शीवाद मज़दूर मोर्चा पर लगातार बना रहा। उन्हेें एक बेहतरीन और कद्दावर पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता था, बतौर जिला एसपी उनकी करनान तके 1967-69 की सेवाएं लोग आज भी याद करते हैं। दु:खी परिवार को सांत्वना देने के लिए 9810659876से इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  Article "tagged" as:
CBI
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles