फिर निकला कालका तहसील में पांच करोड़ के भूमि घोटाले का जिन्न

फिर निकला कालका तहसील में पांच करोड़ के भूमि घोटाले का जिन्न
June 07 05:54 2025

गुस्ताखी माफ हरियाणा /पवन कुमार बंसल
घोटाले के किंगपिन हुड्डा सरकार में मंत्री रहे जो अब भाजपा में है। यह खबर दो साल पहले आठ अंशों में की थी । तब मनोहर लाल सीएम थे और खबर के बाद फाइल ठंडे बस्ते में। लेकिन एक सफल खोजी पत्रकार अपनी खबर का निरंतर फॉलो अप करता है तो उस प्रकरण की खोजबीन शुरू की। जानकारी मिली कि वो नेता अब नायब सैनी पर दबाव बना फाइल क्लियर करवाने की कोशिश कर रहा है । सरकारी सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की । बता दें की यह मामला ”गुस्ताखी माफ हरियाणा  के रडार पर है । अगर अफसर दबाव में कोई ग़लत काम करते है तो वे फंसेंगे क्योंकि दबाव बनाने वाले ने कौन सा फाइल पर ऑर्डर किए हैं? एक सौ बाइस एकड़ सरकारी जमीन की एक प्राइवेट कम्पनी के नाम रजिस्ट्री की गई थी, तत्कालीन तहसीलदार एसडीएम और डीसी की भूमिका भी संदिग्ध है। हमारी पड़ताल जारी रहेगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles