पंजाब में रिवायती पार्टियों का जमाना खत्म : दादूवाल

पंजाब में रिवायती पार्टियों का जमाना खत्म : दादूवाल
June 16 01:54 2024

करनाल। देश में सिक्ख पंथ के जाने माने प्रचारक तथा हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा है कि पंजाब के लोगों का रिवायती पार्टियों से मोह भंग होता जा रहा हैं। इसका उदाहरण पंजाब में लोकसभा चुनावों में पंथक उम्मीदवार भाई अमृतपाल सिंह तथा सर्वजीत सिंह का रिकार्ड मतों से जीतना हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के उप चुनावों तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में पंथक उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

डेरा कार सेवा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिक्ख पंथ का बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें पंथ की मांगों को लेकर चार्टर भेंट किया जाएगा। मांग की कि सरकार भई अमुतमपाल सिंह को जल्द रिहा करे क्योंकि अब वह लोकसभा सदस्य हैं। हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने के निर्देश दिए, बताया गया कि इसके लिए वोटरलिस्ट में सुधार चल रहा हैं। उन्होंने पूछा कि जब पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा बनाई हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आठ साल चल सकती है तो सैनी सरकार को इस मौजूदा कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने में क्या आपत्ति है? कांग्रेस ने आपरेशन ब्लू स्टार के दौरान जिन गुरुद्वारों को बर्बाद कर दिया था सरकार उनका प्रबंधन एचएसजीपीसी को सौंपे। देश के सभी गुरुद्वारों का प्रबंध सिक्खों के हाथों में हो और देश से बाहर गुरुद्वारों का प्रबंधन एसजीपीसी करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने और मनेाहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। कंगना रनौत के प्रकरण पर कहा कि कंगना को अपनी जुबान पर नियंत्रण करना चाहिए, यदि वह गलत बोलेंगी तो उसकी प्रतिक्रिया तो होगी ही। उन्होंने जम्मू काश्मीर में आतंकवादियों द्वारा तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा की। इस अवसर पर प्रधान भूपेन्द्र सिंह असंध, कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, बाबा सुक्खा सिंह प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, गुरविन्द्र सिंह धमीजा, तेजेन्द्र सिंह मक्कड़,इंद्रपाल सिंह कुलदीप सिंह वरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles