पैसे का गीत

पैसे का गीत
November 17 15:34 2024

पैसे की बांहें हजार अजी पैसे की महिमा है अपरंपार अजी पैसे की
पैसे में सब गुण, पैसा है निर्गुण उल्लू पर देवी सवार अजी पैसे की
पैसे के पंडे, पैसे के झंडे डंडे से टिकी सरकार अजी पैसे की
पैसे के गाने, पैसे की गजलें सबसे मीठी झनकार अजी पैसे की
पैसे की अम्मा, पैसे के बप्पा लपटों से बनी ससुराल अजी पैसे की
मेहनत से जिंसें, जिंसों के दुखड़े दुखड़ों से आती बहार अजी पैसे की
सोने के लड्डू, चाँदी की रोटी बढ़ जाए भूख हर बार अजी पैसे की
पैसे की लूटें, लूटों की फौजें दुनिया है घायल शिकार अजी पैसे की
पैसे के बूते, इंसाफी जूते खाए जा पंचों ! मार अजी पैसे की।

-साइबर नजर

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles