करनाल 12 मार्च (रवि भाटिया) स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर नगर निगम करनाल द्वारा कला संगम-3 प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इसकी थीम वायु प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ, प्रकृति, स्वच्छ पर्यावरण प्रौद्योगिकी व मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी पर आधारित रही। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की 21 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर महापौर रेनू बाला गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि युवा कलाकारों की रचनात्मकता शहर के विकास और सौंदर्यीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम इस प्रकार की प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर करेगा। आप सभी नई सोच व विचार के साथ आएं और देश को विकसित राष्टï्र बनाने का सपना पूरा करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों खासकर करनाल जिला के विद्यार्थियों को स्वच्छता सेतू एप डाउनलोड कर उसका प्रयोग करने की सलाह दी, जिससे वह स्वच्छता की जानकारी हासिल कर सकेंगे। गदंगी दिखाई देने पर उसकी सफाई करवा सकेंगे और गंदगी फैलाने वालों के चालान करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से हमारा करनाल शहर ओर अधिक स्वच्छ व सुंदर बनकर उभरेगा। नगर निगम आयुक्त ने प्रतिभागी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कला संगम-3 प्रतियोगिता उम्मीद से भी ज्यादा सक्सेस हुई है। इसका श्रेय उन्होंने प्रतिभागी कलाकारों को देते हुए कहा कि यह उनकी दिनभर की गई कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होने कहा कि श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर व विद्यालय की दीवार के स्पेस पर पेंटिंग बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन जुनूनी और समर्पित कलाकारों ने इसे यर्थाथ कर दिखाया। उन्होंने कहा कि हम इन पेंटिंग को एक धरोहर के रूप में सहेज कर रखेंगे और प्रयास रहेगा कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर शहर की सुंदरता में निरंतर इजाफा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कला संगम कार्यक्रम अपने-आप में अनूठा कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रतिभागी कलाकारों का तेज धूप में चित्रकारी करने का जनून देखते ही बनता था। उन्होंने कहा कि करनाल जो कि स्मार्ट सिटी है, के सौंदर्यकरण को बढ़ावा तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों का ओर जुड़ाव करने के प्रति आज का आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे इस शहर के सौंदर्यकरण तथा स्वच्छता में वृद्धि हुई है तथा विद्यार्थियों द्वारा उकेरे गए चित्रों से नए विचार सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को इन पेंटिंग को देखकर अपने मन में करनाल की सुंदरता को बसा कर ले जाएंगे। उन्होंने कला संगम प्रतियोगिता में सम्मलित सभी प्रतिभागियों को साधुवाद दिया। गौरतलब रहे कि कला संगम प्रतियोगिता में आई 21 टीमों का पहले रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद उन्हें ब्लॉक्स तथा पेंट व ब्रश इत्यादि पेंटिंग में इस्तेमाल होने वाली किट आबंटित की गई। प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट व लंच की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई थी। प्रतियोगिता कार्यक्रम में बुद्धा कॉलेज, रम्बा का भी सहयोग रहा।
हरियाणा विधासभा अध्यक्ष ने भी किया निरीक्षण- हरियाणा विधासभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भी सडक़ से गुजरते समय विद्यार्थियों की चित्रकारी देखी और गाड़ी से उतरकर एक-एक कर सभी कलाकृतियों को देखा। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागी कलाकारों से बात की और उन्हें शाबाशी भी दी। प्रतियोगिता का परिणाम यह रहा- प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम को 11000 रूपये का प्रथम पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें आकाश, विशाल, कमल, कुलदीप व बबली शामिल है। दिल्ली की टीम को 5500 रूपये का द्वितीय पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें महक, आरती, हीना, सुखजिंदर व नरेंद्र शामिल है। इसी प्रकार रोहतक की टीम को 3100 रूपये का तृतीय पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें वैशाली शर्मा, अंकित, जतिन, अमन व मयंक शामिल है। इसके अतिरिक्त शेष सभी 18 टीमों को 1000-1000 रूपये की सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इन कॉलेज की टीमें रही मौजूद- प्रतियोगिता में दयाल सिंह कॉलेज, डीएवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन अम्बाला सिटी, राजकीय महिला कॉलेज, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्धा कॉलेज रम्बा, आई.जी.पी.जी.एम.एम.वी कैथल, केवीए डीएवी वूमेन कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अतिरिक्ता दिल्ली, करनाल, इन्द्री, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत व रोहतक कॉलेजों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। ज्यूरी में यह रहे शामिल- बतां दे कि नगर निगम आयुक्त द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करने के लिए ज्यूरी का गठन किया गया था। इसमेें मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी श्रुति मिश्रा, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी बलविन्द्र कुमार जग्गी, कार्यकारी अभियंता (स्वच्छता) प्रियंका सैनी व सेंट कबीर पब्लिक स्कूल की आर्ट अध्यापिका रूपाली को शामिल किया गया है। ज्यूरी के निरीक्षण के पश्चात निगमायुक्त ने भी सभी पेंटिंग का निरीक्षण किया और प्रतिभागी टीमों के कार्य की खूब सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, वरिष्ठड्ढ लेखा अधिकारी बलविन्द्र सिंह जग्गी, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, सहायक मनोज मान, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, सिटी टीम लीडर हिमांशु राणा, एक्सपर्ट अंकित व रिजवान आलम तथा स्वच्छ भारत मिशन से दीपमाला, कुलदीप व महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।