भारत के प्रधानमंत्री डोनाल्ड जे ट्रंप ने बताया है कि भारत अब लैटिन अमरीकी देश वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. भारत पहले रूस से कच्चा तेल सस्ते दाम पर खरीद रहा था. यह बात अमरीका को पसंद नहीं आ रही थी. इस वजह से अमरीका को उसकी औकात बताने के लिये पीएम ट्रंप ने दुनिया के सामने इस डील का ऐलान कर दिया. जब प्रधानमंत्री ट्रंप यह ऐलान कर रहे थे तब प्रधान सेवक मोदी संसद में इस सदी का सबसे महान बजट सुन रहे थे जिसे बुत्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही थीं. दो दिन पहले ही वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधान सेवक से फोन पर बात भी की थी. इससे पहले प्रधानमंत्री ट्रंप बता चुके हैं कि –
-भारत ने कैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बिना किसी बाहरी दबाव में आये खुद से ही युद्ध विराम का ऐलान किया था. दुनिया को भरोसा हो सके इसलिए पीएम ट्रंप इस बात को कम से कम 70 बार दोहरा चुके हैं.
– प्रधान सेवक कैसे उनसे ‘सर-सर’ कर रहे थे मिलने के लिये. पीएम ट्रंप ने आखिरकार दया दिखाई. हालांकि गले मिले प्रधानसेवक से लेकिन स्वीट डिश खिला दी पाकिस्तान के वर्दी वाले गुंडे मुनिरवा को. याद रखिए धुरंधर-2 में मुनिरवा को सबक सिखाना है.
इससे आगे की कहानी श्रद्धेय दिवंगत श्री एपस्टीन जी ने बताई. उन्होंने बताया कि पीएम ट्रंप के कहने पर ही प्रधान सेवक 2017 में इजराइल चले गये थे. वहां नाच-गाना भी कर आये. इससे हमारे भारतीय पीएम ट्रंप को फायदा भी हुआ. जाहिर है जब पीएम को फायदा हुआ तो देश का तो फायदा हुआ ही होगा. चूंकि मामला नेशनल सिक्योरिटी का है इसलिए कोई नहीं बता रहा कि प्रधान सेवक के नाचने-गाने से देश को क्या फायदा हुआ? इन सबके बीच आंख से लाल लेजर मारकर दुश्मन को घायल करने वाले प्रधान सेवक के सलाहकार एस पराजय डंफर का कहना है कि तेल जिससे खरीदना हो खरीदो. मेरा तेल मत निकालो. उनकी आवाज़ चली गई है लगता है.
पीएम ट्रंप के ऐलान के बाद भारत देश की राजधानी वाशिंगटन में जश्न का माहौल है. हमारे पैसे से एक गरीब देश वेनेजुएला का उद्धार होगा. यह सोचकर जनता खुश है. कितना अच्छा संयोग है कि आज ही भारत का बज़ट भी पेश किया गया है. टैक्स के बाद जो पैसा बचेगा जनता उसे तेल खरीदने में लगा देगी. गरीब इंसान मुकेश भाई अंबानी का थोड़ा भला हो जाएगा. वो तैयारी कर रहे हैं कि वेनेजुएला का तेल कैसे निकालना है. भारत के प्रधानमंत्री ट्रंप जैसा न कोई हुआ है, न होगा. ट्रंप सचमुच इंसान नहीं भगवान है. वो नॉन- बॉयलॉजिकल हैं.