खबर मरम्मत

खबर मरम्मत
October 21 12:06 2021

बीजेपी को चंदा दो बदले में एयरलाइन लो
सरकार ने आखिरकार एयर इंडिया को टाटा को बेच दिया। इस बिक्री के विवरण के अनुसार टाटा कंपनी एयर इंडिया का 15300 करोड़ रुपया कर्ज अपने सर लेगी और 2700 करोड़ रुपया नकद सरकार को देगी। बदले में सरकार उसको 121 जंबो जेट हवाई जहाज वाली कंपनी देगी। इनमे से 70 जेट जहाज, जो 2018 में ही आए है, की कीमत एक लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। बाकी जहाज लगभग 30000 करोड़ के है। टाटा ने वित्त वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा, लगभग 400 करोड़ रुपया, चुनावी चंदा बीजेपी को दिया है।

यानी बीजेपी ने 400 करोड़ रुपए चंदे के बदले टाटा को एक लाख तीस हजार करोड़ की एयरलाइन दिलवा दी और बाकी 46262 करोड़ रुपए का लोन छोड़ दिया सरकार के ऊपर जिसे हम सबने भरना है, टैक्स देकर। आपने भी कोई हाउस लोन वगैरा ले रखा है तो बीजेपी को चंदा दो और लोन माफ करवा लो। योजना सिर्फ ईमानदार प्रधानमंत्री मोदीजी के रहने तक खुली है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles