करनाल। हरियाणा के करनाल जिला बार एसोसिएशन में मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद माहौल गरमा गया। प्रधान सुरजीत मढाण सहित अन्य पदाधिकारियों ने जैसे ही शपथ ली, वैसे ही विरोधी गुट वहां पहुंच गया और सीढिय़ों पर ही विवाद शुरू हो गया। गौरतलब है कि करनाल जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने हुए, वकीलों के बीच धक्का-मुक्की हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों को बुला लिया और बातचीत चल रही है फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वकील किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे थे।
बता दे की करनाल बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए संदीप चौधरी और सुरजीत सिंह ने नामांकन पत्र भरा था। करनाल के सीनियर एडवोकेट जगमाल सिंह जटेन ने प्रधान संदीप चौधरी के खिलाफ बार कौंसिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा में शिकायत दी थी, इसके बाद बार काउंसिल ने उनके चुनाव पर रोक लगा दी थी। संदीप चौधरी ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जहां उन्हें राहत मिली लेकिन बाद में शिकायतकर्ता जगमाल सिंह जटेन ने हाई कोर्ट में अर्जी लगाई इसके बाद हाई कोर्ट ने बार काउंसिल के आदेश को बहाल रखते हुए संदीप चौधरी के चुनाव पर रोक लगा दी।
एडवोकेट जगमाल सिंह जटेन ने बताया कि संदीप सिंह पर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप है। उल्लेखनीय है हाई कोर्ट के आदेश के बाद सुरजीत सिंह मढान अकेले ही प्रधान पद के लिए मैदान में बचे। जबकि अन्य पदों के लिए अधिकांश उम्मीदवार पहले ही चुनाव लडऩे से इनकार कर चुके थे। सुरजीत सिंह मढान ने कानून का हवाला देते हुए 28 फरवरी को चुनाव करवा लिया और इसके चलते प्रधान और अन्य पदाधिकारी का चुनाव निर्विरोध हो गया लेकिन संदीप चौधरी का इस फैसले को नहीं मान रहा था और लगातार विरोध कर रहा था जो शपथ ग्रहण समारोह में विवाद हंगामा का कारण बना।
मंगलवार को एक पक्ष अपने पदाधिकारी को शपथ दिलवा कर बाहर रूम में जाने लगे तो दूसरे पक्ष ने उन्हें जाने से रोक दिया और विवाद बढऩे पर पुलिस को मौका पर दोनों पक्षों में बुला लिया। दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएसपी मनोज कुमार ने मामले को शांत करवाने के लिए बार रूम में चाबी लेकर दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाना में बुलाया। वहां दोनों पक्षों में शांति नहीं बन पाई इस स्थिति में तनाव बना हुआ था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।