कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को मिलेगा ओपीएस का लाभ: सुमिता सिंह

कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को मिलेगा ओपीएस का लाभ: सुमिता सिंह
July 28 07:01 2024

हरियाणा मांगे हिसाब

करनाल। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत भाजपा के कुशासन, 10 साल की विफलताओं पर घेरते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा बीजेपी सरकारके खिलाफ 15 मुद्दों से जुड़े सवालों की ‘चार्ज शीट’ लेकर राम नगर मे जनसंपर्क कर सुमिता सिंह पूर्व विधायक करनाल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और इस लहर में मौजूदा सरकार का आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सफाया हो जाएगा राम नगर में पहुंचने पर राम नगर वासियों ने स्वागत किया इस मौके पर व्यापारी भाइयों की समस्या सुनी व्यापारी भाइयों ने कहा कि अब हमारा काम धंधा चौपट हो रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है सुमिता सिंह ने कहा कि आपकी समस्या जायज है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन गलत नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और कांग्रेस शासनकाल को याद कर रहा है।

कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 पेंशन और कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया जाएगा महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए खाली पड़े 2 लाख पदों को भरा जाएगा लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि बीजेपी सरकार जा रही और कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को अपमानित और प्रताडि़त करने का काम किया है। इसलिए अब लोगों ने हरियाणा में बदलाव का मन बना लिया है। बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

सुमिता सिंह ने कहा कि 2014 के पहले विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, किसानों, खिलाडिय़ों के मान-सम्मान, किसानों की फसलों के भाव, पेंशन देने में जो हरियाणा नंबर 1 पर था और खुशहाली की तरफ बढ़ रहा था, आज वो बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, नशाखोरी में नंबर 1 बन गया और विकास में पिछड़ कर 19वें पायदान पर पहुँच गया है। बेरोजगार युवा हताशा में आकर नशे का सहारा लेता है और नशे में वो अपराध के दलदल में फंस रहा हैं। आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर दिन कोई न कोई घोटाला उजागर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष में ऐसे लोग आ जाएं जो लोगों के सुख-दु:ख को भूल कर भ्रष्टाचार के जरिए अपनी तिजोरी भरने में लग जाएं तो विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जनता की लड़ाई लड़े और ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि आज प्रॉपर्टी आईडी व पहचान पत्र के नाम पर लोगों को पूरी तरह से परेशान किया जा रहा है तथा लोग धक्के खाने को मजबूर है इस मौके पर उन्होंने कहा की कांग्रेस का साथ दें और कांग्रेस सरकार आने पर आप सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा इस अवसर पर मनिंदर सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, दीपक अरोड़ा, जतिन अरोड़ा,मनोज अरोड़ा, संदीप नरवाल, सतीश चावला,साहिल चावला, हिमांशु शर्मा,संदीप लाला,आदि मौजूद रहे

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles