कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दें इस्तीफा : त्रिलोचन सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दें इस्तीफा : त्रिलोचन सिंह
November 02 17:35 2025

कांग्रेस के राज में हुआ भ्रष्टाचार,नौकरियां-तबाले बिके
करनाल (जेके शर्मा)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ कोर्ट मे चार्ज शीट दाखिल हो चुकी है तो कांग्रेस के आला कमान को खुद हटा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर कांग्रेस की सरकार के दौरान सीएलयू के नाम पर करोड़़ो रुपये लेने का आरोप लगा था। कांग्रेस ने दागी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, भ्रष्टाचार चरम पर था तो रोज घोटाले होते थे। नौकरियां बिकती थी पर्ची खर्ची से तवादलो का उद्योग चलता था व कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है जिसे जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस अब नकारे और दागी नेताओं के दम पर सत्ता हासिल करने के सपने देख रही है जो कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के नेता तो एक दूूसरे का सुपड़़ा साफ करने में लगे रहते है। कांग्रेसजन सुधर नहीं सकते।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles