करनाल (जेके शर्मा) जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जांच अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत जांच दल ने गढ़ी मुल्तान के पास रेत से भरे दो ट्रकों को रोका गया। दोनों वाहनों के वैध ई-रवाना बिल नहीं पाए जाने पर इन वाहनों को जब्त कर खनन विभाग की टीम द्वारा मधुबन थाने में खड़ा किया गया है। जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना सदर के स्टाफ में एसएचओ तरसेम चंद, एसआई जगमोहन व एएसआई मनजीत की टीम द्वारा गांव मिरगैन मेरठ रोड पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चेक किया और कोई वैध ई-रवाना बिल न पाए जाने पर वाहन को थाना सदर में खनन विभाग द्वारा सीज कर दिया गया।