ख़बर मरम्मत

ख़बर मरम्मत
October 21 12:36 2021

भुखमरी बढ़ी, खैरात बंटी
साल 2021के लिए जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक मैं भारत और सात अंक फिसलकर 94 से 101वे स्थान पर पहुंच गया है। सरकार ने इसके लिए कोरोना महामारी और लॉकडाउन को जिम्मेदार बताया है।

उधर लोगो ने लंगर लगाए है और माता के जागरण में कंजक जिमाने मै भी कमी नहीं छोड़ी है, यानी खैरात बांटने का काम बढ़ा है ।सरकारी भी और प्राइवेट भी।

कमाल है की उसी कोरोना महामारी के कारण अदानी और अदानी की संपत्ति में तो दस गुणा बढ़ोतरी हो गई और सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटने के बावजूद गरीब और गरीब हो गए और देश को भुखमरी सूचकांक में 7 अंक नीचे घसीट ले गए। ये गरीब भी पता नहीं कितना बड़ा पेट लिए है, सरकार का करोड़ों का मुफ्त राशन खाकर भी भुखमरी बढ़ाए जा रहे है। या कही ऐसा तो नहीं की गरीबों का हिस्सा अंबानी अदानी डकार रहे हो जिससे उनके पेट फूलते जा रहे हों।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles