करनाल। एंटी आटो थेफ्ट टीम ने बीते मंगलवार की शाम दो पहिया वाहन गैंग के सदस्य जनक पुत्र ओमप्रकाश को एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ़्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद कीं। जनक के खिलाफ विभिन्न थानोंं में वाहन चोरी के पांच केस पहले से दर्ज हैं। टीम इंचार्ज एसआई रोहताश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर उसे बेचने की नीयत से अनाज मंडी फ्लाईओवर के पास मौजूद है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुुंच कर उन्होंने वाहन चेकिंग शुरू की।
बाइक से आते युवक को रोक कर उससे लाइसेंस, आरसी मांगी गई लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होना कुबूल किया। पुलिस पूछताछ पर आरोपी द्वारा दो अन्य वारदातों के संबंध में भी खुलासा किया गया, जो उसके बताए स्थान से एक मोटरसाईकिल व एक साइकिल बरामद किए गए। थाने पर लाकर पूछताछ की तो उसने चोरी की दो और बाइकें होने की बात बताई। ये बाइ केंं उसने थाना सैक्टर 32-33 क्षेत्र से चोरी की थीं। उसकी निशानदेही पर छिपाई गई की दोनों बाइक बरामद कीं।
छानबीन में पता चला कि जनक के वाहन चोरी की पंाच वारदातों में भी वांछित है। कागजी कार्रँवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां जज ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।