ईएसआई मेडिकल कॉलेज की प्रो. मोनिका गुप्ता के आकस्मिक निधन से शोक

ईएसआई मेडिकल कॉलेज की प्रो. मोनिका गुप्ता के आकस्मिक निधन से शोक
November 17 15:04 2024

फऱीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) ईएसआई मेडिकल कॉलेज की फार्माेकोलॉजी प्रोफेसर डॉ. मोनिका गुप्ता का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। उनकी असामयिक मृत्यु से मेडिकल कॉलेज स्टाफ में शोक व्याप्त है।

गुडग़ांव निवासी पति अनुराग गुप्ता के अनुसार डॉ. मोनिका की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ गई, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फार्माकोलॉजी विभाग में तैनात 51 वर्षीय प्रो. मोनिका गुप्ता यहां कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन कर रही थीं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करने आने वाली बाहर की टीमों को असिस्ट करना, मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाले नए कार्यक्रम, कोर्स आदि से संबंधित प्रस्तुतियों की तैयारी और उनका परमीशन हासिल करने और उन्हें शुरू कराने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। वह अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इतनी दक्ष और महत्वपूर्ण प्रोफेसर के निधन पर स्टाफ ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार शाम अतुल कटारिया चौक गुडग़ांव स्थित श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कार्यक्रम तय किया गया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles