करनाल (मज़दूर मोचा) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुड़थे आज करनाल में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में पहुंचे और जनसभा को संबोधित करने के बाद मार्च पास्ट करते हुए जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करके सत्ता में बने रहने के लिये चुनाव आयोग से मिलीभगत करके हरियाणा में वोट चोरी की बहुत बड़ी साजिश को अंजाम दिया है। ये हकीकत सामने आ गई कि प्रजातन्त्र का गला घोंटकर हरियाणा में बीजेपी सरकार बनी है। ऐसा लगता है चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के आयुक्त के रूप में नहीं बल्कि, भाजपा के सबसे बड़े पन्ना प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। देश के प्रजातंत्र और बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिये हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान भारी जनसमूह मौजूद रहा और पूरा पंडाल ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजता रहा।
दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम शुरु से कहते आ रहे थे कि हरियाणा में भाजपा की सरकार जनभावना से नहीं बनी बल्कि साम, दाम, दंड भेद, यंत्र मंत्र तंत्र से, सत्ता का दुरुपयोग करके, चुनाव आयोग से मिलीभगत करके बनायी गयी सरकार है। जनभावना भाजपा के पक्ष में नहीं थी। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूरे तथ्यों और प्रमाणों के साथ वोट चोरी का खुलासा पूरे देश के सामने किया। हरियाणा समेत कर्नाटक, महाराष्ट्र की मतदाता सूची में व्यापक हेरफेर का खुलासा हुआ है। हरियाणा के लोग भाजपा के 10 साल की सरकार से त्रस्त थे और बदलाव चाहते थे। भाजपा की 10 साल की सबसे विफल सरकार ने हरियाणा का भट्टा बैठा दिया था। इसीलिये भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया। भाजपा को ये भी पता था कि केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर वो दोबारा सत्ता में नहीं पहुंच पाएगी। इसीलिये विधानसभा चुनाव में सत्ता बल, मीडिया बल, धन बल का दुरुपयोग और मतदाता सूची में बहुत बड़ा घोटाला करके वोट चोरी की गयी, हर तरह का खेल खेला गया। यही नहीं भाजपा ने और भी खेल खेले। हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों को अलग-अलग किया, फिर हरियाणा में मतदान की तारीखों को बदला। चुनाव को प्रभावित करने के लिये भाजपा जो कुछ कर सकती थी सब कुछ किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद कहा कि ‘सारी व्यवस्थाएं, सारे इंतजाम हैं हमारे पास’। हरियाणा में व्यवस्थाओं और इंतजाम से सरकार बनी है।
उन्होंने कहा कि 2 करोड़ मतदाता और 3 करोड़ आबादी वाले हरियाणा में 25 लाख वोट ही संदिग्ध हैं। कई जगह एक आदमी के सौ-सौ वोट मिल रहे हैं। कई जगह ऐसे वोट मिल रहे जिनका अस्तित्व ही नहीं है। कई जगह ऐसे वोट मिल रहे जो एक ही आदमी महिला है तो वही व्यक्ति पुरुष के रूप में दर्ज है। होडल में एक ही घर में 500-500 वोट मिले। राहुल गांधी के खुलासे के बाद जब मीडिया वाले उस घर में पहुंचे तो पता चला कि 500 वोट वाला वो घर भाजपा के पूर्व पार्षद का है जहां केवल 7 लोग रहते हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में मात्र आधा प्रतिशत मत के अंतर से सरकार का फैसला हुआ, बीजेपी कांग्रेस के बीच महज 22 हजार वोटों का फर्क रहा। मीडिया में 16 एक्जिट पोल ने दिखाया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। एक्जिट पोल गलत नहीं थे, वो सही दिखा रहे थे। भाजपा को 39.9 प्रतिशत, तो कांग्रेस को 39.5 प्रतिशत वोट मिला। जब पोस्टल बैलट की गिनती हुई तो 90 में से 76 सीटों पर कांग्रेस आगे थी। पिछले 5 विधानसभा चुनावों का रिकार्ड रहा है कि जो पार्टी पोस्टल बैलट में आगे आयी उसी की सरकार बनी। लेकिन इस बार पोस्टल बैलट में कांग्रेस के आगे होने के बावजूद सरकार भाजपा की बनी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिला, जबकि कांग्रेस को 47.6 प्रतिशत यानी ढाई प्रतिशत वोट अधिक मिला।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी साल में हरियाणा में करीब 16 लाख बीपीएल कार्ड बना दिए लेकिन चुनाव के ठीक बाद करीब 11 लाख बीपीएल कार्ड काट दिये गये। 16 लाख बीपीएल कार्ड गरीबों को फायदा देने के लिये नहीं बनाये गये, बल्कि चुनाव के वोट लेने के लिये बनाये गये थे। पिछले एक साल में भाजपा सरकार का हर फैसला दिखा रहा है कि जनता को दरकिनार करके सरकार चल रही है। हरियाणा का बुरा हाल है। आज हरियाणा बेरोजगारी, नौजवानों के पलायन, भ्रष्टाचार, नशाखोरी में नंबर 1 है। बीजेपी ने जो वायदे किये थे वो भी भूल गई। किसानों को 3100 का भाव देने का वायदा किया था, लेकिन मंडियों में रूस्क्क तो दूर 400-500 रुपए कम भाव में फसल बेचनी पड़ रही। महंगाई आसमान पर है, खाद का कट्टा, बिजली, डीजल-पेट्रोल महंगा कर दिया। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों तक को आत्महत्या करनी पड़ रही है। देश की जेलों से, विदेशों से, गैंगस्टरों के कॉल आ रहे हैं, फिरौती मांगी जा रही है। करनाल में धान घोटाला, असंध में कुर्सी घोटाला सबके सामने है। यहां से लेकर दिल्ली तक लूटा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,AICC सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे, करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिव्यांशू बुद्धिराजा, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व मंत्री जय प्रकाश गुप्ता, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राठौर, पूर्व विधायक राकेश कम्बोज, पूर्व विधायक भीम सैन मेहता, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडोला, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर सुरेंद्र नरवाल सचिन कुंडू, करनाल ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध, करनाल शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पराग गाबा, जींद जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, सुरेश मलिक जिलाध्यक्ष पानीपत, अविनाश यादव एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष, पूनम चौहान सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, कंवर सिंह छोक्कर, सतनाम सिंह विर्क, कमला मान सुरेंद्र राणा, अनिल राणा, नयनपाल राणा नाहर सिंह संधू, राम कमालपुर पार्षद, तेजी मान, पप्पू लाठर हरिराम साबा, ललित अरोड़ा सुरजीत सैनी अमरदीप धीमान, जसबीर पानू, नयनपाल संधू राजबीर शर्मा, सतपाल रोड, किशन दस्तारा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी अंग्रेज सैनी, शेर प्रताप शेरी, सुभाष भाटला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।