करनाल (जेके शर्मा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि देश में चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है, चुनाव आयोग देश के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि पूरे देश मेें आधार कार्ड सभी कामों में डाक्यूमैैंट के रूप में काम कर रहा है, लेकिन चुनाव आयोग इसे नहीं मान रहा हैं। प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा भाजपा सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार के मामले किए जा रहे है। किसी की भी जांच पूरी नहीं हो पाती हैं। शमशेर सिंह गोगी आज लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि असंध में लाखोंं रुपयों का कुर्सी घोटाला हुआ हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर 46 लाख रुपए का हुआ। इसमें तय पचास किलो की कुर्सी का हुआ था, लेकिन कुर्सी मिली 32 किलो की। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने एक माह पहले उठाया था, लेकिन अभी तक जांच नहीं हुई हैं। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि करनाल को देश के टाप पंद्रह शहरों में शामिल किया गया है लेकिन उनके घर के सामने तीन महीने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। लंबी घास खड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े छह लाख से ज्यादा बीपीएल परिवारों के नाम काट दिय गए हैं।
सरकार गरीबों के हितों पर कुल्हाड़ा चला रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डीएपी खाद की किल्लत मची है, लम्बी कतारे लगी हुई हैं। सरकार किसानों को समय पर खाद पानी मुहैया करवाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि करनाल में करोडों का स्मार्ट सिटी घोटाला विधानसभा में उठाया था। उस समय तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने जांच के आदेश दिए। लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी घपलों की जांच नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का पैसा कहां हैं? हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। व्यापारियों को धमकी देकर फिरौती वसूली जा रही हैं। जगह-जगह गोलियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों के आगे सरकार ने घुटने टेक दिए हैं।