बीजेपी सरकार ईडी के माध्यम से कर रही है गांधी परिवार को परेशान – लहरी सिंह

बीजेपी सरकार ईडी के माध्यम से कर रही है गांधी परिवार को परेशान – लहरी सिंह
July 27 15:35 2022

करनाल। कांग्रेस जिला कमेटी करनाल द्वारा 22 जुलाई को केंद्र मे बीजेपी सरकार द्वारा गांधी परिवार को ईडी के माध्यम से परेशान किये जाने के खिलाफ सुबह 11 बजे करनाल मानव संघ के बाहर से विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया जायेगा। विरोध मार्च करनाल के मानव संघ के पास करण पार्क से शुरू हो कर कमेटी चौक, सब्जी चौक, करण गेट, पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए कमेटी चौक पहुंचेगा। यहां केंद्र सरकार और ईडी का पुतला फूूंका जायेगा। यह जानकारी पूर्व विधायक तथा जिला प्रभारी लहरी सिंह ने दी। वह करनाल के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस मे कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग मे बोल रहे थे। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ईडी का प्रयोग अपने विरोधियो को परेशांन करने के लिए कर रही है। पहले श्री राहुल गांधी को दस दिन तक ईडी ने पूछताछ के बहाने परेशांन किया और अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, राकेश कांबोज, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, डॉ सुनील पं वार, सीनियर कांग्रेस नेता रघुवीर संधु, पंकज पूनिया, कृष्ण बस्ताडा,पार्षद पप्पू लाठर, हरी राम साभा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा तुली, डॉ, गीता, रानी कांबोज, अमर जीत धीमान, धर्म पाल कौशिक, ओम प्रकाश सलूजा, इंद्रजीत सिंह गुराया, राजेश वैद्य, जोगेंर्द चौहान, सतपाल जानी, सुरेंद्र कालखा, जीत राम कश्यप, जोगेंर्द वाल्मीकि, राजेंद्र नम्बरदार,ज्ञान सिंह, बलजीत शर्मा, परम जीत वाल्मीकि, ललित अरोड़ा, राजेंद्र पप्पी, अनिल शर्मा, जागीर सिंह, संदीप बलडी, सुनेहरा वाल्मीकि, गगन मेहता, बीरबल तँवर आदि उपस्थित थे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles