भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने किसान व ओबीसी मोर्चा को बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने किसान व ओबीसी मोर्चा को बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
February 13 07:35 2026

करनाल (मज़दूर मोर्चा)। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की मौजूदगी में किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ तय की गईं। इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल जी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद राणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए उचित दिशानिर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी की रीति नीति अनुसार संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाते हैं, नीतियों को लागू करते हैं, जनसंपर्क करते हैं,और चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, उनकी मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकती और वह केवल कागज़ की पार्टी बनकर रह जाती है।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles