डॉ. रामवीर बच्चों के प्रश्न होते हैं मौलिक सीधे और बेलाग जिन्हें वे कहीं भी देते हैं दाग और आप चाह कर भी नहीं सकते उनसे भाग अभी कल एक बच्ची ने पूछा मम्मी क्या होती है भ्रूणहत्या वह सुन आई थी कहीं यह शब्द मां से पूछा अर्थ मां रह गई स्तब्ध क्या दे उत्तर प्रश्न का आयाम था बृहत्तर यह प्रश्न नहीं था बल्कि प्रश्न के रूप में था तथाकथित सभ्य मानव के मुंह पर थप्पड़ मां को आ गया था चक्कर हो गई थी निरुत्तर फिर बच्ची ने ही निकाला फेस सेविंग फार्मूला बोली मम्मी कोई बात नहीं आपकी तबीयत नहीं लग रही ठीक और आपकी हिन्दी भी है वीक मैं अपनी फें्रड से पूछ लूंगी।